India News Haryana (इंडिया न्यूज), Om Prakash Dhankar : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने रविवार को सोनीपत में मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। धनखड़ ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में कमल की सरकार आप सभी के आशीर्वाद से बनी है अब सोनीपत में भी राजीव जैन की जिता दो। राजीव जैन की जीत सोनीपत को विकास के अगले पायदान पर लेकर जाएगी।
केंद्र में मोदी, हरियाणा में नायब और सोनीपत राजीव जैन यानि सोनीपत के तीव्र गति से विकास की गारंटी। सोनीपत पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ का प्रत्याशी मेयर राजीव जैन, निखिल मदान, विधायक सोनीपत, देवेंद्र कादयान विधायक गन्नौर और पूर्व मंत्री कविता जैन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
धनखड़ ने कहा कि राजीव जैन बहुत ही अनुभवी है, उनको पता है कि विकास कार्य कैसे आगे बढ़ाए जाते हैं। इनकी जीत सोनीपत में निश्चित रूप से विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।लोगों में जो उत्साह देखा है वह बता रहा है कि सोनीपत में बड़े बहुमत से कमल खिल रहा है। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मोदी जी के साथ चलने का अपना मत बनाया और दो तिहाई बहुमत भाजपा को दिया।
हरियाणा में भी सभी शहरी सरकार भाजपा की बनने जा रही हैं। हरियाणा के लोग समझदारी से निर्णय लेते है, यही कारण है लगातार तीसरी बार कमल खिलाया है और आगे भी कमल खिलाएंगे। धनखड़ ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। मोदी जी पर देश, प्रदेश और सोनीपत की जनता को अटूट विश्वास है। इसलिए सोनीपत में कमल खिलने जा रहा है। इस दौरान निखिल मदान, विधायक सोनीपत, देवेंद्र कादयान विधायक गन्नौर और पूर्व मंत्री कविता जैन ने भी सोनीपत में कमल खिलाने का आह्वान किया।