केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम का बयान statement of jual oram
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Oath Ceremony: हरियाणा के चंडीगढ़ में बस कुछ ही देर में शपथ समारोह शुरू होने वाला है। कई बड़े नेता इस समारोह में शिरकत करने के लिए समारोह स्थल पर पहुँच गए हैं। आज बीजेपी सरकार के लिए हरियाणा में जश्न का माहौल है। CM सैनी के चेरे पर भी अलग ही खुशी झलक रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज हरियाणा में CM सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ साथ कई विधायक भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में कई बड़े नेताओं के बयान आ रहे हैं। कई नेता CM सैनी को बधाई दे रहे हैं। तो कई नेता कांग्रेस को घेरे हुए हैं। अब इसी बीच केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम का भी बयान सामने आया है।
Haryana Oath Ceremony : हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए…, ये बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य
हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा, “मेरी तरफ से उन्हें बधाई। हमने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है…और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि, कांग्रेस का सफाया हो रहा है लेकिन उसका अहंकार हर दिन बढ़ रहा है…पीएम मोदी भी तीसरी बार सत्ता में आए, यह आगे भी जारी रहेगा…हमारे सही शासन के कारण जनता हमें चुन रही है…इससे पता चलता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी हम सरकार बनाएंगे।
इस भव्य समारोह में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने विपक्ष को भी आमंत्रित किया है। इस दौरान CM सैनी ने कहा,आज भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व है और भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में शीश नवाने का मौका मिला। उसके बाद हम गुरुओं के चरणों में शीश नवाने का मौका मिला हैं. हम भाग्यशाली हैं.गुरुओं का ही आशीर्वाद है. जो उन्होंने रास्ता दिखाया है. हमारी सरकार उसी दिशा के अनुसार आगे बढ़ेगी.आज हरियाणा के लिए विशेष दिन हैं. दुनिया के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज शपथ समारोह हैं. विपक्ष के जितने भी नेता है सबको आमंत्रित किया गया था।
Haryana Oath Ceremony : ये मंत्री लेंगे आज शपथ! अनिल विज सहित ये भी…, देखें नामों की पूरी सूची
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…