प्रदेश की बड़ी खबरें

Faridabad News : बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश हुए ढेर 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad News : कोर्ट में पेशी के लिए ले गए एक आरोपी को फरीदाबाद पुलिस की कस्टड़ी से छ़ुड़ाने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। कई राउंड फायरिंग की  जिसमें सरजीत नामक पुलिसकर्मी घायल हो गया। फरीदाबाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश भी ढेर हो गए। मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Faridabad News : दो बदमाशों के मारे की जाने की पुष्टि

मारे गए बदमाश की पहचान सोनीपत के गांव जागसी निवासी रवि पुत्र राममेहर और दूसरे बदमाश की पहचान अंकित निवासी रोहतक के रूप में हुई है। बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश फरार होने में सफल हो गए। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस के एसीपी क्राइम अमन यादव फतेहाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मुठभेड़ में दो बदमाशों के मारे की जाने की पुष्टि की है।

पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी

जानकारी मुताबिक बाइक सवार तीन बदमाश कोर्ट से ही पीछा करना शुरू कर  दिया था। जैसे ही रवि पुलिस की गाड़ी से बाहर निकला, उसके गैंग के बदमाशों ने 32 बोर के पिस्टल से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी भी सहम गए। हमलावरों ने आरोपी बदमाश रवि को पुलिस की कस्टडी से छ़ुड़ाकर भागने लगे। फरीदाबाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया

दोनों ओर से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में अंकित नामक बदमाश मारा गया। इसके बाद आरोपी रवि अंकित की पिस्टल लेकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी। दोनों बदमाशों  को पुलिस टीम लेकर सिविल अस्पताल फतेहाबाद पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।

Kurukshetra Crime News : महिलाओं ने स्कूटी की डिग्गी तोड़कर चुराया इतना कैश, मचा हड़कम्प, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Om Prakash Chautala Death : प्रदेश में शोक की लहर, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पूर्व मंत्रियों ने जताया शोक

 

 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago