होम / President Draupadi Murmu ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

President Draupadi Murmu ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

BY: • LAST UPDATED : February 10, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में पहुंची। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

President Draupadi Murmu : गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया

संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया।

Sanam Teri Kasam: Valentine Week में कपल के सिर छाया ‘सनम तेरी कसम’ का जादू, 3 दिन में ही कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Shocking News: ‘मैं तीन शादियां कर चुकी हूँ’, रेखा ने किया चौंका देने वाला खुलासा, बताया उनकी मांग में सिंदूर की क्या है वजह?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT