प्रदेश की बड़ी खबरें

Rahul-Priyanka Gandhi Ambala Rally Live : संविधान जो बदलने की बात…, उनकाे ही; ऐसा क्या बोला प्रियंका ने

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul-Priyanka Gandhi Ambala Rally Live : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा पहुंचे हैं और अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित रैली में उमड़े अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे हैं। यह भी बता दें कि राहुल गांधी आज से ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ भी शुरू कर रहे हैं जोकि 3 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। यह विजय संकल्प यात्रा आज और कल यानि 1 अक्तूबर तक चलेगी।

इस दौरान संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस संविधान को जो बदलने की बात करते हैं, उनको आप बदल डालिए। साफ है कि अब भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। मेरे बड़े भाई राहुल ने यात्रा निकाली है। ये दिन रात आपके सम्मान के लिए बैठे हैं। सब आपके लिए ही समर्पित हैं।

Rahul-Priyanka Gandhi Ambala Rally Live : यही वह धरा जहां कृष्ण ने गीता का संदेश दिया

वहीं प्रियंका ने यह भी कहा कि ये हरियाणा की धरती है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां से संदेश दिया था। यहां के किसानों, खिलाड़ियों और जवानों ने देश का सम्मान किया। हरियाणा प्रदेश के बच्चों ने पूरे देश का सम्मान रखा। भाजपा राज में यहां कि जनता को 10 साल  अपमानित होना पड़ा लेकिन अब आने वाली 5 तारीख को आप लोग वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाना। इस सरकार ने तो किसानों के साथी भी घोर अन्याय किया है। जब भी किसानों ने न्याय मांगा तो बदले में आंसू गैस के गोले और लाठियां मिली।

लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कर रहे इंतजार : सैलजा

सिरसा से कांग्रेस सांसद सैलजा ने कहा कि जब राहुल गांधी ने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, तब यहां लोगों ने कांग्रेस में नई जान फूंकी थी। उसी का नतीजा रहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस काफी आगे रही। आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की पूरी तरह से लहर है। लोग उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही : हुड्डा

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। यहां से कांग्रेस की जीत से पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता नजर आएगा। वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस की सरकार होगी। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि राहुल जी अपने भाषण में सब कुछ बता देंगे। जब उन्होंने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो उन्हें असली ताकत मिली है।

Vinod Sharma Pinjore Visit : जनता की भारी उपस्थिति ने शक्ति रानी शर्मा की जीत के दिए बड़े संकेत : विनोद शर्मा

Sohna Assembly Constituency : इस उम्मीदवार का भाजपा को समर्थन, टिकट न मिलने से था काफी हताश

Actions on Haryana Congress Rebel Leaders : कांग्रेस में 24 बागियों में से इन पर हुई कार्रवाई, देखें पूरी लिस्ट

Congress vs BJP: रैली के दौरान आमने सामने कुमारी सैलजा और विज का काफिला, पार्टी कार्येकर्ताओं ने की जोर जोर से नारेबाजी

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago