प्रदेश की बड़ी खबरें

Delhi CM Oath Ceremony: शपथ से पहले ही हरियाणा में जश्न का माहौल, जींद में नाच-गाकर खुशियां मना रहीं महिलाएं

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नव नियुक्त CM रेखा गुप्ता शपथ लेने वाली हैं। ऐसे में हरियाणा में अलग ही जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। जी हाँ हरियाणा में जश्न का माहौल इसलिए है क्यूंकि रेखा गुप्ता हरियाणा की रहने वाली हैं। आपको बता दें, जुलाना के नंदगढ़ गांव के  नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। इसके बाद इन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान कर ली और परिवार समेत वहीं शिफ्ट हो गए। गांव नंदगढ़ की बिमला, कमला, कमलेश ने बताया कि उनकी छोटी ईंटों से बनी हवेली को गांव के ही चांदराम ने खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने वहां अपना मकान बना लिया।

  • शपथ से पहले जश्न का माहौल
  • जानिए क्या बोले CM सैनी

7 साल से कैद राम रहीम हिंसा में शामिल आरोपियों की हुई बेल, 41 गुनाहगारों को क्यों अदालत ने किया बरी?

शपथ से पहले जश्न का माहौल

जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता थोड़ी देर में दिल्ली के CM की शपथ लेंगी । इसको लेकर जींद में जश्न का माहौल है। उनके गांव नंदगढ़ में महिलाएं नाच-गाकर खुशियां मना रही हैं। वहीं उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर दिल्ली रवाना हो चुके हैं। बीती रात दिल्ली के CM के रूप में रेखा के नाम की घोषणा होने पर उन्हें CM सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने बधाई दीं। CM सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा- दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विधायक दल की नेत्री चुने जाने पर हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई देता हूं।

Haryana Weather Update: हरियाणा का बदला मौसम, सुबह से जारी है बूंदा-बांदी, ठंडी हवाओं ने किया तंग

जानिए क्या बोले CM सैनी

इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा- दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विकास की नई ऊंचाइयों के साथ दिल्ली विकसित बनने की ओर अग्रसर होगी और मां यमुना दिल्ली शहर की पहचान बनेगी। मुझे विश्वास है कि पीएम के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में दिल्ली की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी एवं भाजपा सरकार दिल्ली को एक आधुनिक शहर बनाएगी।

पनामा के होटल में कैद हैं भारतीय प्रवासी, खिड़कियों में खड़े होकर कुछ इस तरह लगा रहे मदद की गुहार

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago