Kidnapping : भाई के झगड़े में की थी हस्तक्षेप, आरोपियों ने पहले की पिटाई, फिर कार में डालकर ले गए
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kidnapping : पानीपत जिला के गांव उझा में अपने भाई और पड़ोसी के बीच मध्यस्थता करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी पड़ोसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर देर रात घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। उसे जबरन कार में डालकर फरार हो गए। इसकी शिकायत उसकी पत्नी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका ने बताया कि वह गांव उझा की रहने वाली है। 16 अक्टूबर की शाम करीब 5 से 6 बजे उसके देवर आकाश का सुखबीर से झगड़ा और मारपीट हो गई थी। उसके पति मनोज ने बीच-बचाव किया था। 17 अक्टूबर को उसका पति मनोज तीनों बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था। घर का दरवाजा बंद था।
रात करीब 12 बजे घर की दीवार फांद कर विकास, देवर शैंटी, महेंद्र, कृष्ण, कालिया, अनिल व अन्य कई व्यक्ति घर में घुस गए। सभी के हाथ में गंडासी, रॉड व अन्य हथियार थे। उन्होंने कमरे के दरवाजे को लात मारकर खोला। कमरे के भीतर घुसते ही उन्होंने पति मनोज के साथ मारपीट की। इसके बाद वे जबरदस्ती उसे कार में उठाकर अपहरण कर ले गए। महिला ने अपने पति के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी करने का शक जताया है।
Bihar Hooch Tragedy : जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…