प्रदेश की बड़ी खबरें

Union Minister Targets Congress : कांग्रेस का विश्वास डगमगा रहा और वह हार की तरफ आगे बढ़ रही 

  • भाजपा सभी 90 विधानसभाओं में चुनाव लड़ रही, जबकि कांग्रेस सहयोगी ढूंढ रही
  • पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में विपुल गोयल और राजेश नागर ने भरा नामांकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Targets Congress :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में सोमवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल व तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। नामांकन से पहले सेक्टर-16 में आयोजित नामांकन सभा में हरियाणा के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

Union Minister Targets Congress : कांग्रेस की सरकार में हफ्ता वसूली होती थी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास डगमगा चुका है और वह लगातार तीसरी बार हरियाणा में हार का मुंह देखने जा रही हैं। भाजपा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने सहयोगी ढूंढने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान जो वातावरण बन रहा है इससे निश्चित तौर पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उपस्थित लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि विपुल गोयल और राजेश नागर को बड़े अंतराल की जीत का आशीर्वाद दे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर गरजते हुए कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में हफ्ता वसूली होती थी और चौकी-थाने तक बिकते थे। सरकारी दफ्तर में कमिशन एजेंट घूमते थे। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने व्यवस्था परिवर्तन किया और राज्य में सुशासन स्थापित किया।

हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय

मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा विचारधाराओं की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से देश और समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक लेकर जाएं और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों का भाजपा के पक्ष में मतदान कराएं। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा में कार्यकर्ता और नेता पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार काम करते हैं, जहां व्यक्तिगत स्वार्थ से परे जाकर संगठन को मजबूत किया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने 10 वर्ष बिना भेदभाव किए प्रदेश का विकास किया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी दी है।

भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास कराया है। जबकि कांग्रेस की सरकारों में विकास के नाम पर भी भेदभाव होता था। हरियाणा के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद की जनता ने 2014 से पूरा समर्थन भाजपा को दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की 6 की 6 विधानसभाओं में भाजपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पारदर्शी सिस्टम लागू करके हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया है।

जनता कमल पर वोट देकर ऐतिहासिक जीत की साक्षी बनेगी

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीताकर दिल्ली भेजा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी अपना प्यार और समर्थन कमल के फूल को देना है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद व फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्नेह व सहयोग से फरीदाबाद विधानसभा सीट पर पुनः कमल खिलेगा। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता कमल पर वोट देकर ऐतिहासिक जीत की साक्षी बनेगी।

तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने सहयोग करें

तिगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार तिगांव की जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही गरीब, युवा, किसान और महिलाओं की तरक्की है। लोगों से अपील करते हुए  नागर ने कहा कि 5 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट देकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने सहयोग करें।

Haryana Election 2024 : भाजपा तीसरी बार बना रही है पूर्ण बहुमत की सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह

BJP Candidate Shakti Rani Sharma : मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के मद्देनजर कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा बेहद मजबूत स्थिति में 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago