प्रदेश की बड़ी खबरें

Vice President Jagdeep Dhankhar ने जमकर की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ, कहा- नायब सैनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति 

  • मुख्यमंत्री का चरित्र बेदाग, वे लगनशील और ऊंची सोच के धनी व्यक्ति
  • हरियाणा प्रदेश असीम संभावनाओं का प्रदेश
  • हरियाणा हमारे देश का सिरमौर और हर क्षेत्र में अभूतपूर्व 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vice President Jagdeep Dhankhar : आज कुरुक्षेत्र में आयोजित “दिव्य गीता चिंतन” समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की।

नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से कुछ नायाब काम करेंगे

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की।  उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और इनका चरित्र बेदाग है. वे लगनशील और ऊंची सोच के धनी व्यक्ति हैं। नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का टैलेंट और भी उभरेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से कुछ नायाब काम करेंगे। हरियाणा प्रदेश को जनता का साथी और सारथी नायब सिंह सैनी के रूप में मिला।

Vice President Jagdeep Dhankhar : पवित्र ग्रंथ गीता भारत का विचार

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उपराष्ट्रपति के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने से इसकी गरीमा कई गुणा बढ़ गई है। आज के समारोह में आपका पधारना अध्यात्म में आपकी रुचि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र व श्रीमद्भगवद्गीता एवं हरियाणा के प्रति आपके लगाव को दर्शाता है। दिव्य ग्रंथ गीता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही मिली है। हमें गर्व है कि पवित्र ग्रंथ गीता भारत का विचार है। मानवता को जीवंत रखने के लिए गीता का मनन करना बहुत जरूरी है।

PM Narendra Modi 9 दिसम्बर को देंगे महिलाओं को बड़ी सौगात, तैयारियां मुकम्मल, दुल्हन की तरह सजा सभा स्थल

PM Modi’s Panipat Visit : भाजपा प्रदेश प्रभारी ने तैयारियों का लिया जायजा, 1 लाख महिलाएं करेंगी पीएम मोदी का स्वागत

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago