प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में छाएंगे बादल, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट , जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है, ऐसा इस लिए क्योंकि पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है। केवल इतना ही नहीं इन राज्यों में IMD ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। आइए जानते है हरियाणा समेत अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है। उत्तर भारत समेत हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। लेकिन धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि एक बारिश हरियाणा का मौसम पूरी तरह से बदल कर रख देगी।

  • जानिए अगले 10 दिनों का हाल
  • जानिए कैसा रहेगा तापमान

Neeraj Faridpuria Gang के एक-एक लाख के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी 

जानिए अगले 10 दिनों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 4 फरवरी से 14 फरवरी तक मौसम का हाल कुछ खास रहने वाला है। इस दौरान, राज्य के अलग अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों ठंड और धूप दोनों साथ देखने को मिल रहा है। वहीं हरियाणा के अब भी कई जिले ऐसे हैं जहां घना कोहरा छाया हुआ है। हिसार से लेकर सिरसा तक हरियाणा में कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसके कारण वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही हरियाणा में सड़क हादसों की भी दर बढ़ती जा रही है।

Ayushman Bharat Yojana के बकाया मामले को लेकर IMA और हरियाणा सरकार के बीच कई घंटे चली बैठक, जानें क्या हुआ फैसला 

जानिए कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 4 फरवरी से 14 फरवरी तक हरियाणा में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में, सुबह और रात के समय ठंड का अनुभव होगा जबकि दिन में हल्की धूप से गर्मी का अनुभव किया जा सकता है। वहीं इस दौरान बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। हरियाणा के कई जिलों में ठंडी हवाओं के साथ साथ कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, खासकर ये बारिश 10 फरवरी के आसपास होगी ।

Union Railway Minister Ashwini Vaishnav : हरियाणा के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बूस्ट, केंद्र से मिले 3416 करोड़ रुपए, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago