India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड जाने का नाम ही नहीं ले रही है बल्कि ठंड में और ज्यादा इजाफा होता जा रहा है। लगातार हरियाणा का तापमान गिरता हुआ नजर आ रहा है। हरियाणा में अब भी मौसम लगातार करवट ले रहा है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि पिछले कई दिनों से प्रदेश में बूंदाबांदी ही है इसके अलावा ओलों का भी कहर देखने को मिला। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। वहीँ कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है।
हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई है। जिसके कारण किसानों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव कर सकता है। वहीँ, मौसम विभाग का कहना है कि, 26 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
27 फरवरी को कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के अनुसार मौसम के इस यू-टर्न का गेहूं और सरसों की फसल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।