Amazing Benefits Of Poppy Seeds
Amazing Benefits Of Poppy Seeds : शरीर के लिए खसखस के बहुत फायदे हैं। इसका इस्तेमाल कब्ज जैसी समस्या से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। खसखस छोटे-छोटे बीजों वाला यह खाद्य पदार्थ कैलोरी, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसका इस्तेमाल आंतरिक स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। तो आईए जानते है कि क्या-क्या होते है खसखस के फायदे।
पेट संबंधी परेशानियों के लिए खसखस का उपयोग किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ फाइबर जैसे खास पोषक तत्व से समृद्ध होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज व गैस आदि से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसके अलावा, फाइबर कोलन कैंसर से भी रोकथाम करने का काम कर सकता है। नियमित रूप से किया गया इसका सेवन पेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा।
मुंह में छाले किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं। ये छाले कष्टदायक होते हैं, जो जीभ व होंठ आदि को निशाना बनाते हैं। इससे प्रभावित व्यक्ति को खाने, दांत साफ करने में और बात करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, खसखस की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को शांत कर मुंह के छालों से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। मुंह के छालों पर खसखस के बेहतर प्रभाव पर अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।
नींद की समस्या से परेशान लोग खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खसखस का इस्तेमाल अनिद्रा की समस्या के लिए सदियों से किया जा रहा है। हालांकि, यह किस प्रकार यह काम करता है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि खसखस को पूरी तरह से साफ करने के बाद ही मार्केट में बेचा जाता है। इसलिए, घरों में इस्तेमाल होने वाली खसखस अफीम रहित होती है।
खसखस के लाभ यहीं समाप्त नहीं होते, इसके प्रयोग से महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। पॉपी सिड्स के तेल से फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करने से फर्टिलिटी में मदद मिल सकती है। फैलोपियन ट्यूब वो मार्ग होता है, जिससे अंडे अंडाशय से गर्भाशय तक जाते हैं। विटामिन-ई प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार का काम कर सकता है।
प्रजनन काल से गुजर रही महिलाओं को विटामिन-ई युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। विटामिन-ई से समृद्ध आहार में खसखस का नाम भी शामिल किया गया है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि विटामिन-ई के स्रोत के विकल्प के रूप में खसखस का सेवन महिलाओं में प्रजनन क्षमता में सुधार का काम कर सकता है।
Amazing Benefits Of Poppy Seeds
READ ALSO : Amazing Benefits Of Fitkari : चुटकीभर फिटकरी हमारे लिए कैसे फायदेमंद है
READ ALSO : Benefits Of Chikoo चीकू खाने से होगा शारीरिक स्वास्थ्य स्वस्थ
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…