रात को भूलकर भी न खाएं दही, नहीं तो..., जानें दही कब और क्यों खाना चाहिए
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Disadvantages of Curd at Night : इसमें कोई शक नहीं कि दही का हमारे स्वाथ्य में काफी लाभ होता है मगर सही समय पर। कई बार हम दही का प्रयोग रात को कर लेते हैं जोकि हमारे अच्छे स्वास्थ्य में काफी बड़ा बाधक होता है। आपको बता दें कि
रात को दही खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है। रात के समय ज्यादातर लोग खाने के बाद सो जाते है जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है।
खांसी और जुखाम- रात के समय दही खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का डर रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है।
सूजन- शरीर में कुछ हिस्सों में अगर सूजन है तो रात के समय दही कभी न खाएं। इससे सूजन कम होने की बजाए बढ़ जाएगी।
गठिया या जोड़ों का दर्द- गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन करने से बिल्कुल ही परहेज करें। इससे दर्द कम होने की बजाए और बढ़ जाएगा।
दही खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का है। हाथों पैरों की जलन, पेट के इंफेक्शन, अपच, भूख न लगना, कमजोरी के अलावा और भी बहुत से शिकायतें सुबह दहीं खाने से दूर हो जाती हैं। नाश्ते में दही की एक कटोरी में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है। दही को हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करना फायदेमंद होता है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है।
Navel Displacement : नाभि शरीर का केंद्र बिंदु, अपनी जगह से खिसके तो ये करें घरेलू उपाय
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…