cold cough
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Winter Health Tips: अगर आप रोज फलों का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए काफी लाभदायक साबित होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सेब का सेवन करते हैं जो दिल की बिमारी से लेकर शरीर की कई समस्याओं का समाधान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा फल भी है जो सेब से भी ज्यादा ताकतवर और लाभदायक है? ये एक ऐसा फल है जो वाली सभी समस्याओं को दूर कर देता है। जी हाँ, हम जिस फल की बात कर रहे हैं वो है अमरूद। आपको बता दें, अमरुद में सेब से 9.81 गुना ज्यादा प्रोटीन और 2.25 गुना ज्यादा फाइबर मजूद होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।
अमरुद एक ऐसा फल है जिसे खाने से ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें, अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें पोटैशियम भी होता है, जो एक ऐसा मिनरल है जो पेशाब के ज़रिए सोडियम को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
अमरूद एक ऐसा फल है जो कोलस्ट्रोल से पीड़ित लोगों के लिए एक रामबाण इलाज है। आपको बता दें, अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे कोलस्ट्रोल को कंट्रोल करने में काफी सहायक साबित होता है। घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने और खून में इसके स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स होने की वजह से यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के अच्छे स्तर को बनाए रखता है।
सर्दियों में लोगों को सबसे ज्यादा तंग करने वाली समस्या सर्दी और जुखाम होता है। ऐसे में सर्दियों में अमरुद का सेवन करना काफी प्रभावशाली है। ये जुखाम की समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। सर्दी-जुखाम से पीड़ित लोगों को अमरूद का सेवन करना चाहिए। खास तौर पर जिनका कफ नहीं निकल रहा हो, उन्हें अमरूद के बीज खिलाएं और मरीज़ को नाक बंद करके ताज़ा पानी पीना चाहिए। 2-3 दिन में बंद जुकाम बाहर निकल जाएगा और साफ़ हो जाएगा।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…