Increase Eyesight
Increase Eyesight : आज-कल प्रदूिषत वातावरण और गंदगी के कारण आंखो पर बूरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हमारी आंखो की रोशनी का कम होना आज-कल आम बात हो गई है। कहते हैं आंखें है तो जहां हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों से ही हम इस दुनिया को देखते हैं, इसलिए अपने शरीर की देखभाल करने की तरह, अपनी आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।
आंखों को परेशानी इन दिनों आम समस्याओं में से एक है। हालांकि कई लोगों को समस्या की गंभीरता का एहसास नहीं है। अगर कमजोर आंखों की रोशनी को नजरअंदाज कर दिया जाए तो दृष्टिदोष या दूरदर्शिता या फिर आम भाषा में समझे तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
कई लोगों को आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के घरेलू नुस्खों के बारे में पता ही नहीं होता है। अगर आप अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन घरेलु उपायों को अपना सकते हैं। ये घरेलू उपचार अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
ALSO READ : Home Remedies For Itchy Eyes आंखों की खुजली और जलन के लिए घरेलु उपाय
आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के लिए इस घरेलू उपाय को आजमाना चाहिए। देसी घी आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है। यह घी विटामिन और खनिजों से भरा होता है जो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करता है। आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए, आपको अपने आंखों पर घी लगाना चाहिए और कुछ मिनटों के लिए मालिश करनी चाहिए।
इस मिश्रण में उपयोग किए जाने वाले सभी 3 तत्व आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए, आपको बादाम, मिश्री, सौंफ की जरूरत पड़ेगी। पाउडर बनाने के लिए सभी सामग्री को पीस लें। सोने से पहले हर रात गर्म दूध के साथ इस पाउडर का एक चम्मच लें। 7 दिनों तक हर रोज इसका सेवन करने से आपको आंखों की रोशनी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीआक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।
आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।
गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।
त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।
Increase Eyesight
ALSO READ : What Are The Benefits Of Peanut Butter पीनट बटर खाने से होगा अद्भुत फायदा
READ ALSO : Benefits of Castor Oil अरंडी का तेल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…