Heart Attacks
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heart: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण माहौल में हृदय संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। काम का दबाव, खराब खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली दिल को कमजोर बना देते हैं। जब दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसके चलते हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दवाइयों और उपचारों के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी ऐसी हैं जो आपकी ब्लॉक धमनियों को साफ करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं इन जड़ी-बूटियों के बारे में।
आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को दिल की सेहत के लिए अमृत समान माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह धमनियों में प्लाक बनने से रोकता है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। नियमित सेवन से यह दिल की कार्यक्षमता को मजबूत बनाता है।
लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण धमनियों में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर दिल को मजबूत बनाता है। आयुर्वेद में लहसुन को रक्त प्रवाह सुधारने और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
अश्वगंधा को आयुर्वेद में रसायन यानी पुनरोद्धारक माना गया है। यह दिल को सुरक्षा प्रदान करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम कर धमनियों को साफ करता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
अदरक हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करते हैं और धमनियों पर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। यह रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है और प्लाक जमने से रोकता है।
Mahipal Dhanda: हरियाणा शिक्षा मंत्री आए एक्शन मोड में, सरकारी स्कूल का किया औचक निरिक्षण
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…