इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Hooda: पंजाब कांग्रेस की राजनीति का असर अब हरियाणा की राजनीति पर भी नजर आने लगा है। पंजाब में जारी उठापटक के बीच हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता एवं पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को चंडीगढ़ में सीएलपी की बैठक बुला ली है। सुत्रों के हवाले से जानकारी है कि हुड्डा ने पार्टी आलाकमान को एक स्पष्ट संदेश में ताकत दिखाने के उद्देश्य से उक्त बैठक बुलाई है।
इस बैठक से वह शीर्ष नेतृत्व को बताना चाहते हैं कि हरियाणा में पार्टी के अधिकांश विधायक उनके पक्ष में हैं। कांग्रेस के पास वर्तमान में 31 विधायक हैं। वहीं भाजपा के 40 और जजपा के 10 विधायक साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा लोकहित पार्टी के 7 और एक निर्दलीय विधायक हैं। बैठक में कांग्रेस मुख्य रूप से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के अलावा सार्वजनिक महत्व के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकती है।
Also Read : Flying Car: अब आप भी कार में बैठ उड़ सकेंगे