होम / Hooda Statement On Kangana Ranaut भारत को अनगिनत कुर्बानियों से मिली आजादी

Hooda Statement On Kangana Ranaut भारत को अनगिनत कुर्बानियों से मिली आजादी

Amit Sood • LAST UPDATED : November 12, 2021, 5:08 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Hooda Statement On Kangana Ranaut पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में पद्मश्री से पुरस्कृत एक अभिनेत्री द्वारा देश की आजादी के बारे में दिए गए बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की। हुड्डा ने कहा कि किसी को भी देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इतना ही नहीं, आजादी व आजादी के संघर्ष के दौरान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को अपमानित करने वाली अभिनेत्री को जो पद्म पुरस्कार दिया गया है, उसे वापस लिया जाना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और अनगिनत कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है। जिन लोगों को लगता है कि देश को आजादी भीख में मिली है, उन्होंने शायद कभी स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में पढ़ा तक नहीं है।

इन लोगों के बलिदान से हम आजादी की सांस ले रहे (Hooda Statement On Kangana Ranaut)

महारानी लक्ष्मी बाई, मंगल पांडे, तात्यां टोपे से लेकर महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, खुदी राम बोस, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, लाला लाजपत राय, मौलाना अबुल कलाम आजाद और अशफाकउल्ला खां समेत अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। यहां तक कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। तब कहीं जाकर हम एक आजाद मुल्क बन पाए हैं। हुड्डा ने कहा कि वो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके पिता स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों का अत्याचार सहा और कई बरस जेलों में गुजारे। अपने निजी और पारिवारिक लाभ-हानि व सुख को त्यागकर उन्होंने अपना सब कुछ स्वतंत्रता आंदोलन में झोंक दिया था। ऐसे कितने ही हजारों लाखों जाने अनजाने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान ने अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागने के लिए मजबूर किया।

Also Read : Kapal Mochan Mela-2021 आदि बद्री धार्मिक स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे : मनहोर लाल

Read More : Kapalmochan Fair is a Symbol of Faith आस्था का प्रतीक है कपालमोचन मेला, 15 नवंबर से होगा शुरू

Read More : Covaxin WHO कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को WHO की मंजूरी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT