1993 में ओमप्रकाश चौटाना ने जींद से ही की थीं रैलियां
इंडिया न्यूज, हरियाणा:
INLD Rally: राजनीति रूप से हरियाणा का भी अपना एक अलग स्थान हैं, यहां पर भाजपा-जजपा, कांग्रेस, इनेलो समेत कई पार्टियां हैं। अगर बात इनेलो की की जाए तो पार्टी के नेता जींद को अपनी अपनी राजनीतिक नींव मानते हैं। जींद की धरा पर ही सबसे पहले ताऊ देवीलाल, उसके बाद ओमप्रकाश चौटाला ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। बता दें कि जींद में ताऊ देवीलाल की 108वीं जयंती मनाई जा रही है।
चौधरी देवी लाल ने अपना शक्ति प्रदर्शन 1977 में जींद में किया था। जींद से ही 1993 में ओमप्रकाश चौटाला ने रैली कर अपनी राजनीति शुरू की। अब ये एक और मौका है जब पार्टी को फिर संजीवनी देने के लिए जींद में महारैली की जा रही है। ओमप्रकाश चौटाला का इस रैली के माध्यम से तीसरे मोर्चा का गठन पर फोकस है।
जेल से रिहा होने के बाद से चौटाला की बड़ी रैली
जेल में सजा पूरी करने के बाद इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की यह बड़ी रैली है। जेल से रिहा होते ही चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसीलिए 25 सितंबर की जींद रैली का निमंत्रण दिया।
Also Read : Chatting से रोका तो पत्नी ने पति के तीन दांत तोड़े, पीटा भी
Connect With Us:– Twitter facebook