विदेश

Trending News: ‘यहां बीमार पड़ना सख्त मना है’, इस शहर के मेयर ने जारी किए अजीबोगरीब आदेश, जानिए इस अद्भुत जगह के बारे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Trending News: क्या आपने कभी ऐसा सुआ है कि किसी शहर में बीमार पड़ने पर भी पाबंदी लगाई जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में जानकारी देंगे जहाँ बीमार पड़ना भी गुनाह के बराबर है। हद से हद तक किसी भी शहर में कहीं जाने पर पाबंदी कुछ खाने पर पाबंदी या कुछ पहनने पर पाबंदी हो सकती है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि कहीं बीमार होने पर भी पाबंदी है? जी हां, आपको ये मजाक लग रहा होगा लेकिन ये कोई मजाक नहीं बल्कि एक हकीकत है। जी हाँ ऐसा इटली के एक छोटे से शहर बेलकास्त्रो में होने लगा है। दरअसल, बेलकास्त्रो के मेयर ने यह अजीबोगरीब ऐलान किया है। कई देश उनके इस फैसले का मजाक बना रहे हैं तो कई अपन चिंता जाहिर कर रहे हैं।

  • इस शहर के मेयर ने जारी किए आदेश
  • जानिए आदेश में क्या कहा गया

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्राॅफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने बंगाल के छुड़ाय छक्के, 72 रनों से दी मात

इस शहर के मेयर ने जारी किए आदेश

जानकारी के मुताबिक यह घटना साउथ इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र के बेलकास्त्रो शहर की है। दरअसल, यहां के मेयर एंटोनियो तोरचिया ने एक ऐसा आदेश जारी कर दिया है बेहद हैरान कर देने वाला है। इनके द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, यहां बीमार होना बैन है। साथ ही शहर के लोगों को खुद को बीमार होने से बचाना होगा। खासकर उन बीमारियों से जिनमें डॉक्टर की मदद की जरूरत पड़ती है। मेयर तोरचिया का कहना है कि हम इस आदेश को थोड़ा मजाक के तौर पर ले रहे हैं। लेकिन इसके जरिए हम शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब हालत की ओर ध्यान दिलाना चाहते हैं।

Bhupinder Hooda: ‘डबल-ट्रिपल इंजन किसी काम का नहीं’, एक बार फिर हुड्डा ने BJP पर किया तीखा जुबानी हमला

जानिए आदेश में क्या कहा गया

आदेश देते हुए मेरयर तोरचिया ने कहा कि यह आदेश केवल लोगों को उकसाने के लिए नहीं है। यह आदेश मदद की गुहार है। इस आदेश के जरिए हम एक ऐसी स्थिति की ओर ध्यान दिलाना चाहते हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अपने आदेश में मेयर ने लोगों से अपील की है कि वो ऐसा कोई भी काम न करें जिससे उन्हें नुकसान पहुंचे या खुद बीमार हो जाएं। घर में होने वाले हादसों से खुद को बचाएं। ज्यादा बार घर से बाहर न निकलें।यात्रा करने या खेल खेलने से बचें। ज्यादातर समय आराम करें।

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे का भी आतंक, जानिए आज का अपडेट

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago