Vasundhara Oswal : Haryana BJP सांसद की भतीजी युगांडा जेल में बंद...परिवार का दावा कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई गिरफ्तारी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vasundhara Oswal : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल की भतीजी और पंजाब के ओसवाल ग्रुप के मालिक पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा 3 अक्टूबर से युगांडा की जेल में बंद है। वसुंधरा पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी का आरोप है। पंजाब के ओसवाल ग्रुप के मालिक पंकज ओसवाल पिछले जो पिछले 17 दिनों से अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे, उन्होंने आरोप लगाया है कि वसुंधरा को अवैध हिरासत में रखा गया है। वहीं वसुंधरा के परिवार ने भारतीय सरकार और यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप से मदद मांगी है।
हालांकि युगांडा सरकार ने इस मामले के सामने उजागर होने के बाद वसुंधरा को कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वह 22 अक्टूबर तक जेल से बाहर आ सकती हैं।
वसुंधरा ओसवाल के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबरों के बाद, युगांडा में रह रहे भारतीयों ने वहां के प्रधानमंत्री से संपर्क साधने का प्रयास किया। इसके बाद युगांडा सरकार ने भारत सरकार को सूचित किया कि वसुंधरा कपाला शहर की नाकासोंगोला जेल में बंद है। युगांडा सरकार ने स्पष्ट किया कि वसुंधरा पर किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया है, और उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल में रखा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में ओसवाल के प्लांट से करीब 20 हथियारबंद लोगों ने पकड़ा था, जिन्होंने गिरफ्तारी के समय अपना कोई पहचान पत्र या वारंट नहीं दिखाया। पंकज ओसवाल ने दावा किया है कि उनकी बेटी की गिरफ्तारी कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई है, और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं। साथ ही पंकज ने यह भी बताया कि एक पूर्व कर्मचारी ने ओसवाल परिवार के साथ 200,000 डॉलर का लोन लिया था, लेकिन जब परिवार ने गारंटी लेने से इनकार किया, तब उस व्यक्ति ने वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगाए।
पंजाब के ओसवाल ग्रुप के मालिक पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा युगांडा में पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और कंपनी का पूरा कामकाज संभालती हैं। पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका पिछले 10 साल से स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं। उन पर ऑस्ट्रेलिया में भी टैक्स चोरी और लोन में धांधली के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया था।
ACB Action: एएसआई ने ली 50 हजार रुपये की रिश्वत, ACB ने लिया सख्त एक्शन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…