India News Haryana (इंडिया न्यूज), Indian Immigrants Panama: भारतीयों के साथ अमेरिका द्वारा किए गए व्यवहार पर पहले से ही अमेरिका की बदनामी हो रही थी। लेकिन एक बार फिर अमेरिका ने एक ऐसी हरकत की है जिसे बर्दाश्त करना आसान बात नहीं है। दरअसल, अमेरिका से निर्वासित 299 प्रवासियों को पनामा में एक होटल में कैद किया हुआ है। वहीँ बताया जा रहा है अधिकतर लोग एशिया से हैं जो इस होटल में कैद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस होटल में भारत, ईरान, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन शामिल हैं। वहीँ ये प्रवासी होटल की खिड़कियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस होटल से ये प्रवासी प्लेकार्ड दिखाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन प्लेकार्ड में लिखा है “हमारी मदद कीजिए” और “हम अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं”। इन प्रवासियों को अमेरिका से सीधे निर्वासित करने में कठिनाई होने के कारण पनामा को एक ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
Haryana Weather Update: हरियाणा का बदला मौसम, सुबह से जारी है बूंदा-बांदी, ठंडी हवाओं ने किया तंग
अमेरिका और पनामा के बीच हुए प्रवास समझौते के तहत पनामा को इन प्रवासियों के लिए अस्थायी ठिकाना बनाया गया है। इस समझौते की घोषणा इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की यात्रा के बाद की गई थी। पनामा सरकार ने कहा कि इन प्रवासियों को होटल में सभी ज़रूरी सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं और उनके देश लौटने की व्यवस्था की जा रही है।