शर्मसार हुआ रिश्ता, ताऊ के लड़के ने ही मासूम बहन के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Norway Doctor: आपने शायद ही कभी ऐसा सूना होगा कि एक ही व्यक्ति 87 महिलाओं के साथ कैसे दुष्कर्म कर सकता है। जी हाँ ऐसा जी हुआ है, दरअसल ये घटना नॉर्वे की है। दरअसल, यहां एक डॉक्टर ही हैवान बन गया था। दरअसल, यहाँ पर एक डॉक्टर पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। इस डॉक्टर पर आरोप है कि इस डॉक्टर ने दो दशकों के दौरान अपने पेशे का गलत इस्तेमाल करते हुए महिलाओं का शारीरिक शोषण किया और इन घटनाओं की अश्लील वीडियो बनाई।
दरअसल नॉर्वे के इस आरोपी डॉक्टर ने अनगिनत महिलाओं के साथ घिनौना काम किया। इस डॉक्टर का नाम अरने बाई है। साथ ही इस डॉक्टर ने 55 तक की उम्र तक महिलाओं के साथ घिनौना काम किया। इस डॉक्टर पर आरोप है कि इसने 94 महिलाओं के साथ यौन संबंध स्थापित किए, जिनमें से दो महिलाएं उस वक्त नाबालिग थीं। वहीं इस घिनौने मामले को नॉर्वे का अब तक का सबसे बड़ा यौन उत्पीड़न कांड माना जा रहा है।
इस घटना को इसलिए नहीं झुटलाया जाता क्यूंकि पीड़ित महिलाओं ने इन घटनाओं की खुद जानकारी दी है। अरने बाई ने तीन बार बलात्कार और 35 मामलों में अपनी पद की शक्ति का गलत इस्तेमाल किया है। साथ ही उसने अपना गुनाह भी कुबूला है। उसके खिलाफ आरोपों में यह भी शामिल है कि उन्होंने अपनी क्लिनिक और महिलाओं के घरों में बिना उनकी जानकारी के गाइनोकोलॉजिकल टेस्ट किए। इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी जांच के दौरान 6,000 घंटे से अधिक समय की वीडियो जब्त की है, जिसमें इन महिलाओं की निजी जानकारी शामिल है। आरोपियों की करतूतों के बारे में जानकर नॉर्वे के छोटे से गांव फ्रॉस्टा के लोग भी चौंक गए हैं, जहां अरने बाई लंबे समय तक डॉक्टर रहा था।
Panipat Reel: अंडर गारमेंट्स पहनकर कर रहा था अश्लील डांस, दुकानदारों ने कर दिया ऐसा हाल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…