होम / PM मोदी रूस-युक्रेन की जनता के लिए बने मसीहा! अब खत्म हो जाएगा युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप से करी लंबी बातचीत

PM मोदी रूस-युक्रेन की जनता के लिए बने मसीहा! अब खत्म हो जाएगा युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप से करी लंबी बातचीत

BY: • LAST UPDATED : February 14, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi: काफी लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। केवल इन्ही देशों में नहीं बल्कि इनके अलावा कई देश ऐसे हैं जहाँ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। अब इसे लेकर अलग अलग देशों के राष्ट्रपति मंथन कर रहे हैं। हर किसी का कहना है कि इस तरह के युद्ध पर विराम लगना चाहिए। वहीँ अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वार को रुकवाने पर जोर डाला।

दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार यानी 13 फरवरी को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत भी हुई। इस चर्चा में व्यापार से सुरक्षा तक पर बातचीत हुई। वहीँ इस दौरान मौका देखते हुए पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत करना शुरू कर दी। पीएम मोदी का साफ तौर पर कहना था कि अब देशों मर युद्ध विराम लगना चाहिए। आइए जान लेते हैं इस चर्चा में पीएम मोदी ने अमेरिकी तष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्या बात करी।

  • जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?
  • क्या दावे पर कायम रह पाएंगे ट्रंप ?

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से ही बदलेगा मौसम, किसानों को होगा बड़ा फायदा

जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?

इस दौरान पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत तटस्थ नहीं रहा, बल्कि हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।उन्होंने कहा, “यह युद्ध का युग नहीं है,” और समाधान केवल बातचीत के माध्यम से ही निकल सकता है और युद्ध खत्म करने का हल निकाला जा सकता है। वहीँ बुधवार यानी 12 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत की। वहीँ इन दोनों ने भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि जिस तरह से रूस और यूक्रेन में तबाही मची है अब उसको रुकवाने की जरूरत है।

Jind News : उचाना मंडी के मंडी सचिव, मार्किट सुपरवाइज़र और डायरी क्लर्क निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें 

क्या दावे पर कायम रह पाएंगे ट्रंप ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी कैंपेन के दौरान इस बात का दावा किया था कि अगर वो बाइडेन की जगह पर राष्ट्रपति होते तो कभी भी रूस-युक्रेन में इतनी तबाही ना मचती और ना ही युद्ध होता। केवल इतना ही नहीं साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वो दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हैं तो वो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक खत्म करवा देंगे। वहीँ कई दिग्गजों का ये भी कहना था कि केवल एक दिन में इतना सारा फैला रायता नहीं समेटा जा सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसा कहना रूस के संयुक्त राष्ट्र राजदूत का था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि इस प्रकार की स्थिति में युद्ध को एक दिन में समाप्त करना संभव नहीं है।

Panipat News : 14 साल की जिया ने Pencak Silat प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड, फुले नहीं समा रहा परिवार, फ्रूट की रेहड़ी लगाते हैं पिता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT