India News Haryana (इंडिया न्यूज),Anna Kournikova: विश्व में वैसे कई ऐसी महिलाएं हैं जिनकी सुंदरता की मिसाल दी जाती है। लेकिन आज हम ऐसी महिला के बारे में बात करने जा रहे हियँ जो खूबसूरत के साथ आज भी कुंवारी हैं। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि वो कुंवारी होने के बाद भी 3 बच्चों की मां हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और फेमस टेनिस खिलाड़ियों में से एक एना कोर्निकोवा की जो आज गुमनामी में जीवन गुजार रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एना कोर्निकोवा एक वक्त पर सिर्फ अपने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मशहूर थीं। वहीँ उनके फैंस भी उन्हें काफी दिल से चाहते थे।
लगभग दो साल बाद हाल ही में एना कोर्निकोवा पब्लिक प्लेस पर दिखीं, उन्हें देख कर उनके फैंस हैरान रह गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें वो अपनी बेटियों के साथ अमेरिका के मियामी में व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखाई दीं। हैरानी की बात ये है कि तीन बच्चों की मां होने के बावजूद एना कोर्निकोवा आज भी बिना शादी के रह रही हैं। एना कोर्निकोवा साल 2001 से ही स्पेन के सिंगर एनरिक इग्लेसियस के साथ रिलेशन में हैं, दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं, लेकिन कानूनी रूप से अभी तक पति-पत्नी नहीं बने हैं।
ये है मोस्ट वांटेड जिहादी महिला
कोर्निकोवा की खूबसूरती के लोग आज भी कदर दीवाने थे कि उनकी एक झलक पाने के लिए तरस जाते थे। वहीँ साल 2000 के शुरुआती सालों में भी उनकी फोटो गूगल पर खूब सर्च की गई थी, जिसकी वजह से वो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटीजभी बन गई थी। लेकिन एक हादसे में कोर्निकोवा ऊंचाई से फर्श पर गिर गईं, बस इसी कारण उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया और उनके फैंस उनका दुबारा वो रूप देखने के लिए तरस गए।