India News Haryana (इंडिया न्यूज),Racheal Kaur: क्या आपने कभी किसी ऐसी महिला को देखा है जो अपने परिवार के पालन पोषण के लिए रोज मिलो का सफर तय करती हो? आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो कायम करती है कि महिलाएं भी हर कार्य करने में सक्षम हैं। ये तो आपने सुना होगा कि महिलाएं रोजगार कमाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाती हैं लेकिन आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बात करेंगे जो रोज भारत से 600 km का सफर तय करके मलेशिया जाती है।
जी हाँ, भारत की रहने वाली रचेल कौर (Racheal Kaur) अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रोज 600 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। ये बात काफी हैरान कर दें वाली है कि वो रोज 600 किलोमीटर का सफर हवाई जहाज से तय करती है। एक यही कारण है जिसकी वजह से ये महिला पूरे विश्व में मशहूर हो गई।
दरअसल ये दास्तां मलेशिया के पेनांग में रहने वाली एक भारतीय महिला रचेल कौर की है। जी हाँ यही भारतीय महिला रोज पेनांग से 300 किलोमीटर कुआलालंपुर जाती है और इसी तरह वापस लौट आती हैं। बस इसी कारण लोगों ने उन्हें “सुपर कम्यूटर” का नाम दे दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेचल रोजाना सुबह 4 बजे उठकर नौकरी पर जाने की तैयारी करती है। दरअसल वो हफ्ते में पांच दिन ऑफिस जाती है और दो दिन बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं। लेकिन खास बात यह है कि वो सड़क से नहीं, बल्कि हवाई जहाज़ से ऑफिस जाती है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम के बदले मिजाज, झमाझम होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, रचेल कौर AirAsia के फाइनेंस डिपार्टमेंट में सहायक प्रबंधक का काम संभालती है। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने जानकारी दी किवो आखिर किस तरह मीलो का सफर फ्लाइट से तय करती हैं। रचेल का कहना है कि यह तरीका न सिर्फ़ सस्ता है, बल्कि इससे उन्हें अपने बच्चों के साथ ज़्यादा समय बिताने का भी मौका मिलता है।