Fruits And Vegetables For Men
Fruits And Vegetables For Men: महिला और पुरुष दोनों की सेहत और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत अलग हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि पुरुषों को शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ती है, ऐसे में स्वाभाविक रूप से उन्हें दैनिक कार्यों के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे सभी आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकें।
यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के सेवन की सलाह दी जाती है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना आहार में पौष्टिक सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों से दैनिक जीवन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में उन फलों और सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करने से पुरुषों को प्रजनन शक्ति और ऊर्जा के स्तर में लाभ मिल सकता है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए, इससे ज्यादातर आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं। पुरुषों के लिए ब्रोकली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली, हृदय रोग और कैंसर की रोकथाम में सहायक हो सकती हैं। यह विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भी युक्त होती है, जिसे शरीर के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि ब्रोकली होमोसाइक्टिन के स्तर को भी कम करने मे सहायक है। इस एमिनो एसिड का बढ़ा हुआ स्तर हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।
कोरोना काल में कीवी की मांग तेजी से बढ़ी है। इस फल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यानी कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ यह फल यौन शक्ति के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा सकता है। वहीं सेब पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर की कमजोरी को दूर भगाता है और यौन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
आसानी से और लगभग हर मौसम में उपलब्ध यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम होते हैं, जो सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाते हैं और साथ ही यह पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को भी दूर करते हैं। यह शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए केले का सेवन सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। बॉडी बिल्डरों के बीच केले को सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है।
पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए सोयाबीन भी बेहद फायदेमंद होता है। सोया आइसोफ्लेवोन्स में समृद्ध है, जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य की रक्षा करता है और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है। हाल के एक अध्ययन के अनुसार, एक दिन में 25 ग्राम सोया प्रोटीन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है। आप तमाम तरह के सोया उत्पादों, जैसे सोया नट्स, सोया मिल्क, सोया पनीर, वेजी बर्गर, टोफू या एडमैम आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
Fruits And Vegetables For Men
Also Read: Do Mosquitoes Bite You More
Also Read: Health Tips: अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगती तो अपनाये ये उपाय
Also Read: Troubled By The Problem Of Bleeding Gums
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…