सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 83,000 को छूने को है पूरी तरह तैयार, चांदी में भी उछाल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gold Price Today : देश में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट जारी है। आज की बात करें तो सोने की कीमतों में आज 29 जून को तेजी सामने आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने में 120 रुपए बढ़ौत्तरी हुई है जिसके बाद इसका भाव 72,280 रुपए हो गया है। कल इसका मूल्य 72,160 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं एक किलो चांदी का भाव 90,000 रुपए पर ही बना हुआ है।
हालांकि, इस महीने अब तक सोने की कीमत में 480 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। पिछले माह 30 मई को 10 ग्राम सोने का मूल्य 72,760 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो अब 72,280 रुपए पर आ गया है, वहीं चांदी भी 95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से फिसलकर 90,000 रुपए पर आ गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 72280 है वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 66250, 18 कैरेट सोने का भाग 54210 प्रति 10 ग्राम है।
आपको बता दें कि जब भी आप कोई सोना खरीदने जाएं तो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। इस हॉलमार्किंग के जरिए ही यह पता करना संभव होता है कि कोई सोना आखिर कितने कैरेट का है।24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इससे ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। सोना की पेमैंट नगद न करें बल्कि UPI (जैसे भीम ऐप), डिजिटल बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है।
यह भी पढ़ें : Ration Card New Rules 2024 : देश में फ्री राशन के लिए नया नियम लागू होगा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…