होम / Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए नए दाम और भविष्य का अनुमान

Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए नए दाम और भविष्य का अनुमान

BY: • LAST UPDATED : December 19, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज यानि 19 दिसंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,029 रुपए घटा है जिसके बाद इसका भाव  75,629 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत 2,214 रुपए की गिरावट के साथ 86,846 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

आज के सोने-चांदी के भाव

  • सोना (24 कैरेट) : 75,629 रुपए/10 ग्राम (पिछला भाव- 76,658 रुपए)
  • चांदी : 86,846 रुपए/किलोग्राम (पिछला भाव-89,060 रुपए)

पिछले उच्चतम स्तर

  • सोना : 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर।
  • चांदी : 23 अक्टूबर को 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर।

कीमतों में गिरावट का कारण

करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती के कारण सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा जिसके बाद ब्याज दरों में कमी के चलते निवेशक अन्य परिसंपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने-चांदी की मांग में कमी आई है।

आने वाले दिनों का अनुमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। अगले एक साल में सोने की कीमत: 82,000 रुपए/10 ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं चांदी की कीमत: 95,000 रुपए/किलोग्राम तक जा सकती है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT