घर पर बनाएं लाजवाब कुलचा, बाहर से खाना भूल जायेंगे

इंडिया न्यूज़, अम्बाला

अगर आपका भी कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन है और रोज – रोज घर की रोटी खा कर बोर हो गए है, तो आपको रोटी की जगह कुलचा ट्राई करना चाहिए। हम सभी बाजार से कुलचा खरीद कर ही खाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कुलचे की क्वालिटी के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। ऐसे में आप घर पर भी कुलचा बनाकर भी खा सकते हैं। तो आईये जानते है कुलचा बनाने की रेसिपी−

कुलचा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री−

घर पर बनाएं लाजवाब कुलचाघर पर बनाएं लाजवाब कुलचा

घर पर बनाएं लाजवाब कुलचा

  • 2 कप मैदा
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चौथाई छोटा चम्मच नमक
  • 2 चम्मच तेल
  • एक चौथाई कप दही
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)
  • 4 छोटा चम्मच काले तिल / तिल
  • कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 2 टेबल स्पून मक्खन (ब्रश करने के लिए)

ये भी पढ़े : इस तरह बनाएंगे वेजिटेबल दलिया, तो नाश्ते में परांठे का स्वाद भूल जायेंगे

कुलचा बनाने की विधि

घर पर बनाएं लाजवाब कुलचा

कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करें। फिर एक बड़े कटोरे में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और तेल डालें। और इसे हाथ से मिक्स करें और अब इसमें दही डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को चिकना और नरम रखें। अब आटे को करीबन 2 घंटे के लिए रेस्ट करने दें।

अब बारी आती है कुलचा तैयार करने की। सबसे पहले आप आटे की लोई बनाएं और उसे हल्का फलैटन करें।

अब इसमें कुछ काले तिल और हरा धनिया छिड़कें। अब बेलन की सहायता से इसे धीरे से अंडाकार आकार में बेलें। कुलचे के ऊपर पानी से ब्रश करें। और धीरे−धीरे कुलचे को पलटें और इसे गर्म तवे पर रख दें।

अब तवे को उल्टा पलटें और कुलचे को सीधे आंच पर सुनहरा होने तक फूलने तक पकाएं। अब कुलचे को नीचे से धीरे से खुरच कर हटा दें। अब आपका कुलचा सर्व करने के लिए तैयार है। कुछ मक्खन ब्रश करें। और अब आप इसे अपनी मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़े : गर्मियों में शहद त्वचा की हर समस्या को करता है दूर, जानिए शहद के फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 month ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 month ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago