अगर आप चाहते ये स्वस्थ जीवन जीना तो आज ही छोड़ दें ये बुरी आदतें
Morning Bed Habit : हर दिन सुबह जागने के बाद हमारा रूटीन फिक्स रहता है, कि पहला क्या करना है, फिर क्या और फिर क्या। आदतों के रूप में हम कुछ ऐसी चीजें भी करते हैं, जो असल में अच्छी नहीं होतीं। फिर भी ये हमारे रूटीन का हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी ये आदतें जहर के समान हैं, जो आपको लाइफ में स्लो, निगेटिव बनाती हैं। इसके कारण कई बार आप अपने शरीर में ऊर्जा की कमी का अनुभव भी करते हैं।
आपका गुस्सा घर में रहने वाले लोगों पर, अपने काम पर निकलता है। सब कुछ गलत होने लगता है। अगर वास्तव में आपके साथ ऐसा हो रहा है और आप चाहते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए तो आज ही यहां बताई जा रहीं इन सुबह की आदतों को छोड़ दें। फिर आप देखिएगा कि कैसे आपका दिन ऊर्जा से भरपूर होता है।
सुबह उठकर न नहाना
लोग सुबह उठने के बाद इसलिए नहाते हैं, क्योंकि इससे उन्हें तरोताजा महसूस होता है और दिनभर वह अच्छा महसूस करते हैं। नहाने की क्रिया हमारे शरीर को अच्छे हार्मोन का अहसास कराती है और हमारे भीतर एक नई ऊर्जा भर देती है। इसलिए जो लोग सुबह उठकर नहाने से बचते हैं, उनके लिए यह आदत किसी जहर से कम नहीं है। जितनी जल्दी हो इसे छोड़ देना चाहिए।
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सुबह उठने के बाद बेवजह बैठे रहते हैं, इधर-उघर घूमते रहते हैं। कुल मिलाकर उनका रूटीन गड़बड़ाया हुआ रहता है और काम को टालते रहते हैं। लेकिन यह जरूरी है कि सुबह उठने के बाद अपना काम करने की योजना omg बनाएं और फिर उसके हिसाब से काम करें। अपनी योजनाओं में देरी न करें, यह कभी भी अच्छे परिणाम नहीं देता। अगर आपके पास बाहर जाने से पहला समय है, तो पौधों को पानी देने, फ्रिज साफ करने जैसे छोटे-छोटे काम कर सकते हैं।
बहुत से लोगों को यह बुरी आदत होती है कि पहले तो देर से उठते हैं और फिर नाश्ते में बिना कुछ खाए कॉफी या फिर चाय पीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपने दिन की शुरूआत करने के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। नाश्ते में आप एक अंडा, एक टोस्ट, दलिया या कुछ ताजे फल खा सकते हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि जब हम सुबह जागते हैं, तो सबसे पहले फोन हमारे हाथ में होता है। आप मानें या ना मानें, लेकिन ये सबसे जहरीली आदत है, जो हमारी आंखों पर बुरा असर डाल रही है।
यह आदत हमें कम प्रोडक्टिव बनाती है। इसलिए इस आदत को छोड़कर सुबह उठकर थोड़ा गर्म पानी पीएं, अपना चेहरा धोएं, बालकनी या खिड़की के पास जाकर बैठ जाएं और ताजी हवा में कुछ देर सांस लें। एक या दो घंटे अपने लिए रखें और फिर फोन, सोशल, मीडिया अपने मेल जैसी चीजें देखें।
सुबह -सुबह उठने के बाद कभी भी नकारात्मक विचार मन में ना लाएं और न ही बुरी बातों के बारे में सोचें। बेहतर है कि आप सुबह ध्यान करें। जीवन में आपके पास जो अच्छी चीजें हैं, उनके लिए आभारी रहें और आशावादी बनें। ध्यान रखें कि सुबह मन में आया एक नकारात्मक विचार हमेशा आपको हतोत्साहित करने वाला होगा।
सुबह जागने के बाद अगर आप भी कुछ ऐसी ही आदतों के आदी हैं, तो इन्हें जल्द से जल्द बदल लीजिए। वरना यह केवल आपके काम पर ही नहीं, बल्कि आपके जीवन और स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित कर देंगी।
Morning Bed Habit
READ MORE : Vitamin B की कमी होने पर आप कई रोगों का शिकार हो सकते है।
READ MORE : Skin Allergies: अचानक हुई स्किन एलर्जी को खत्म करने के लिए घरेलू उपाय
Connect With Us : Twitter Facebook
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…