Survical Pain: आजकल की अनियमित जीवनशैली की वजह से लोगों को तमाम तरह के रोग हो जाते हैं। उसी में से एक है सर्वाइकल, सर्वाइकल (Survical) की बीमारी आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। सर्वाइकल को स्पोंडिलोसिस भी कहा जाता है। सर्वाइकल का पेन उन लोगों को ज्यादा देखने को मिलता है, जो लोग दिन भर एक ही पोजिशन में ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं। जिसकी वजह से उनके गर्दन में दर्द होने लगता है और वह सर्वाइकल का रूप ले लेता है। लेकिन कुछ घरेलू इलाज को अपनाकर आप सर्वाइकल की समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के घरेलू इलाज क्या-क्या है।
ज्यादा देर तक एक ही पोजिशन में बैठने सेगलत पोजीशन में सोने सेगर्दन को बहुत देर तक झुकाये रखने सेऊंचे और बड़े तकिये का इस्तेमाल करने से
सर्वाइकल के लक्षण
गर्दन में दर्दसिर दर्दहाथ पैर में अक्सर झुनझुनी महसूस होनागर्दन और कंधों पर अकड़न होना
सर्वाइकल पेन का घरेलू इलाज
सर्वाइकल पेन होने पर तिल का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को सर्वाइकल की शिकायत हो, तो उसे गर्दन पर तिल के तेल से मालिश करना चाहिए। इससे सर्वाइकल पेन से जल्द छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए तिल के तेल को गुनगुना कर के मालिश करना चाहिए।
हल्दी (Turmeric) में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए हल्दी के सेवन से किसी भी तरह के दर्द से तुरंत छुटकारा मिल जाता है। अगर किसी को सर्वाइकल पेन की शिकायत हो, तो उसे रोजाना रात में हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
लहसुन (Garlic) में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से सर्वाइकल पेन से छुटकारा मिल जाता है। अगर किसी को सर्वाइकल पेन की शिकायत हो, तो उसे गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।
सर्वाइकल पेन की शिकायत होने पर सरसों का तेल (Mustard oil) भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करके उसमें लहसुन मिलाकर गर्दन पर मालिश करना चाहिए।
सर्वाइकल की बीमारी को ठीक करने के लिए एक्सरसाइज (Exercise) बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आपको रोजाना गर्दन की धीरे-धीरे एक्सरसाइज करनी चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करने से सर्वाइकल पेन को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
अगर आपको सर्वाइकल की शिकायत है, तो आपको सबसे ज्यादा सोते वक्त ध्यान देना है। कोशिश करना चाहिए कि आप गर्दन को सीधा कर के ही सोएं। अगर आप गर्दन को झुका कर सोते हैं, तो सर्वाइकल का दर्द ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही जिनको सर्वाइकल की शिकायत होती है, उनको तकिये (Pillow) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सर्वाइकल की शिकायत होने पर गर्म पानी से सिकाई करना चाहिए। गर्म पानी से omgomgomg सिकाई करने से सर्वाइकल पेन से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप लैपटॉप (Laptop) पर काम कर रहें हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके लैपटॉप की स्क्रीन आप के आंख के सामने हो, ताकि आपको झुकना न पड़े। क्योंकि झुक कर काम करने से सर्वाइकल पेन बढ़ सकता है।
Survical Pain
READ MORE : Uric Acid: यूरिक एसिड से हैं परेशान तो ये फ़ूड करें डाइट में शामिल, मिलेंगे फायदे
READ MORE : Skin Allergies: अचानक हुई स्किन एलर्जी को खत्म करने के लिए घरेलू उपाय
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…