होम / kisan Andolan अभी भी समय, सरकार बात मान ले : गुरनाम

kisan Andolan अभी भी समय, सरकार बात मान ले : गुरनाम

Amit Sood • LAST UPDATED : November 10, 2021, 4:57 pm IST

इंडिया न्यूज, करनाल।
kisan Andolan भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने करनाल में हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर निशाना कसा। इस दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार के पास अभी भी समय है, किसानों की बात को उसे मान लेना चाहिए। किसान लोकहित के लिए ही इतने समय से आंदोलन कर रहे हैं।

आंदोलन के दौरान 700 किसान हो चुके हैं शहीद (kisan Andolan)

चढूनी ने बताया कि आंदोलन के दौरान 700 किसान बैठे-बैठे शहीद हो गए। चढूनी ने दो दिन पहले करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान पर भी अपना पक्ष रखा। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि यह किसान आंदोलन मात्र कुछ लोगों का ही आंदोलन है, जो जिद के कारण ऐसा कर रहे हैं। वहीं इस पर पलटवार करते हुए चढूनी ने कहा कि किसान जिद पर अड़ा है। किसान जब कृषि कानूनों को नहीं चाहते तो सरकार क्यों थोप रही है।

Also Read : Rajasthan Big Accident आग से 12 लोग जिंदा जले

Also Read : Fire In Bhopal Hamidia Hospital भेंट चढ़ा बच्चा, 12 साल बाद गूंजी थी किलकारी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें