होम / Maharishi Valmiki Jayanti वाल्मीकि जी के विचार प्रेरणीय : मनोहर लाल

Maharishi Valmiki Jayanti वाल्मीकि जी के विचार प्रेरणीय : मनोहर लाल

Amit Sood • LAST UPDATED : October 20, 2021, 10:48 am IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वाल्मीकि जी की जयंती पर किए पुष्प अर्पित
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Maharishi Valmiki Jayanti हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श विचार सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके महान विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।

महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को उनके आदर्श विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री विजय सांपला और बवानीखेड़ा से विधायक श्री बिशम्भर सिंह मौजूद रहे।

महाकाव्य रामायण हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है (Maharishi Valmiki Jayanti )

मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस महाकाव्य में उन्होंने प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं का महत्व बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाव्य रामायण हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान बवानीखेड़ा के विधायक बिशम्भर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को महाकाव्य रामायण की एक प्रति भी भेंट की।

Read More : Controversy of Facebook फेसबुक का रहा विवादों से पुराना नाता

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

एक बार फिर पोस्टपोन हुई आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म Metro In Dino, अब इस तारीख को होगी रिलीज -Indianews
IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें