होम / Major Road Mishap In Haryana : हिसार में पिकअप जीप पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 11 घायल, कुछ गंभीर

Major Road Mishap In Haryana : हिसार में पिकअप जीप पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 11 घायल, कुछ गंभीर

Vir Singh • LAST UPDATED : March 20, 2022, 3:06 pm IST

Major Road Mishap In Haryana

इंडिया न्यूज, हिसार:

Major Road Mishap In Haryana हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गई। दुर्घटना हिसार जिले में कल एक पिकअप जीप (pickup jeep) के पलटने से हुई। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों की पहचान रानी पंडित (47) वीरमती मान (57), और कृष्णा (65) के रूप में हुई है। घायल हांसी और हिसार के अस्पतालों में भर्ती हैं। जीप चालक भी घायलों में शामिल है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read : karnal Road Accident पुलिस पीसीआर को ट्रक ने मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत

अवारा पशु के आगे आने के कारण हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि हिसार-जींद मार्ग पर नारनौंद में कल यह हादसा हुआ। हिसार के राजथल गांव की 14 महिलाएं पिकअप जीप से भिवानी के सैनीवास गांव गई थीं। लौटते समय अचानक नारनौंद में उनकी जीप के आगे एक आवारा पशु आ गया। चालक ने पशु को बचाने के क्रम में वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

Also Read : Big Road Accident In Haryana एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें