Bus Accident in Chhattisgarh : बस गहरी खाई में गिरी, 12 लोगों की अकाल मौत

  • मृतकों में 2 महिलाएं शामिल, 15 से ज्यादा लोग जख्मी 

India News (इंडिया न्यूज), Bus Accident in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा होने का समाचार आया है जिसने काफी जानी नुकसान किया। जी हां, यहां जिला दुर्ग के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिस कारण बड़ी दुर्घटना घट गई। इस घटना में अब तक 12 लोगों की जान चली गई वहीं बता दें कि मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं और 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं।

Bus Accident in Chhattisgarh : डयूटी से लौटते समय कर्मचारी हुए हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को बस में ड्यूटी से कर्मचारी लौट रहे थे कि रास्ते में बस खाई में गिर गई। जिस दौरान हादसा हुआ उस समय बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे। इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया गहरा शोक

वहीं जैसे ही हादसे की सूचना सामने आई तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के सीएम विष्णदेव साय ने गहरा दुख जताया। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पहले यह संख्या 14 बताई गई थी। घायलों में 12 की हालत गंभीर है।

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें : Punjab-Haryana High Court’s Decision On Foreign Prisoners : विदेशी कैदी अब अपने परिजनों से फोन या वीडियो कॉल पर कर सकेंगे बात 

यह भी पढ़ें : FIR May Be Filled Against Actress Malaika Arora : रोहतक में ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन करना अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को पड़ सकता है भारी

AddThis Website Tools
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago