hindu woman
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shocking News: क्या आपने कभी सुना है किसी हिन्दू महिला का अंतिम संस्कार मुस्लिम रिति रिवाज से किया गया हो। आज ऐसी ही घटना बिहार से सामने आई है और इस घटना ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। दरअसल, बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें यहाँ एक हिन्दू महिला के निधन के बाद उसके परिवार वालों ने मुस्लिम रीति रिवाज से उस महिला का अंतिम संस्कार किया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, महिला की अंतिम इच्छा थी कि मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक किया जाए।
दरअसल ये घटना जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के मणिनगर की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मणिनगर की रहने वाली संगीता देवी की उम्र 58 वर्ष हो गई थी। उनकी आखिरी इच्छा थी कि मुस्लिम रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार हो। ऐसे में उनको कफन में लपेटकर कब्रिस्तान (Graveyard) में दफनाया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि जब जनाजा निकला तो मुस्लिम समुदाय के लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए और जनाजे को कंधा दिया। उसे पास के कब्रिस्तान में ले गए। इसके बाद महिला को मुस्लिम रीति रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया गया।
परिवार वालों का कहना था कि, परिवार के सभी लोग हिंदू धर्म के मानने वाले थे।सभी लोग हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक पूजा पाठ किया करते थे। लेकिन, संगीता देवी मुस्लिम धर्म से काफी जुड़ी हुई थी। मुस्लिम धर्म से प्रेरित होकर वो रोजा नमाज और इफ्तार करती थीं। वहीँ संगीता देवी की आखिरी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उसे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जाए। जैसे ही, संगीता देवी का निधन हुआ तो परिजनों ने उनकी इच्छा का ख्याल रखते हुए पास की मस्जिद के इमाम से बात की। उनसे जानकारी ली कि किस तरह मुस्लिम धर्म में अंतिम संस्कार किया जाता है। जानकारी लेने के बाद महिला के शव को मस्जिद ले जाकर पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से जनाजे की नमाज अदा की गई। उसके बाद उन्हें दफनाया गया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…