Bharat Ratna Award : देश की 4 शख्सियतों को दिया गया भारत रत्न

  • लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को दिया जाएगा, तबीयत खराब होने की वजह से नहीं आ सके

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Ratna Award, नई दिल्ली : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत की 4 शख्सियतों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

वहीं बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाना है। जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाएंगी जहां उन्हें सम्मानित करेंगी। तबीयत खराब होने के कारण आज वे नहीं आ सके।

इन्होंने प्राप्त किया सम्मान

कार्यक्रम में आज 4 शख्सियतों के परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया है जिनमें नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष देश की महान 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की थी।

अब तक 53 शख्सियतें प्राप्त कर चुकी हैं उपरोक्त सम्मान

2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 53 हो गई।

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Targets Government : प्रियंका गांधी ने ‘बढ़ते कर्ज’ को लेकर सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari on New Toll System : हाईवे से खत्म हो जाएंगे टोल प्लाजा, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri Boy Mohit Yadav : हरियाणा के लाल ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, जिसकी देशभर में हो रही चर्चा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 months ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 months ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 months ago