इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Corona Update In India Today देशभर में जहां नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस बढ़ते जा रहे हैं वहीं इसी बीच कोरोना ने एक बार चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार की तुलना में तीन गुना से भी अधिक संख्या आई है। जी हां, स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के 5,326 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 453 लोग जिंदगी की जंग भी हारे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 8,043 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक कुल 3,41,95,060 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब कुल 79,097 सक्रिय मरीज बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 24 घंटों में मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,78,007 हो गई है, वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,52,164 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 138 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
इधर कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर गुजरात में सख्ती को बढ़ा दिया गया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यहां के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक लगाया गया है। बता दें कि नाइट कर्फ्यू रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
Read More : Omicron Becoming Dangerous जानलेवा बनता जा रहा कोरोना का नया वैरिएंट, अमेरिका में भी एक शख्स की मौत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…