दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल को मिली अंतरिम जमानत, कर सकेंगे चुनाव प्रचार
India News (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Bail : आम आदमी पार्टी के लिए राहत की खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। मगर उन्हें 2 जून को हर स्थिति में सरेंडर करना होगा। उनके चुनाव प्रचार पर कोई रोक नहीं होगी।
मालूम रहे कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। वहीं उनकी अंतरिम जमानत की जैसे ही समर्थकों को खबर मिली तो वे खुशी से झूम उठे। आज शाम तक केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं।
आरोप है कि दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए एक्साइज नीति के तहत जिन शराब व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे, इसके लिए रिश्वत ली गई थी और साथ ही मनपसंद शराब व्यापारियों को ही लाइसेंस दिए थे। हालांकि आप सरकार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गड़बड़ी के चलते शराब नीति को रद कर दिया था और सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें : PM Modi on Akshaya Tritiya : प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को दी अक्षय तृतीया की बधाई
यह भी पढ़ें : Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुई चार धाम की यात्रा
यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra 2024 : इस बार 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…