Delhi Elections : अरविंद केजरीवाल के वादों की झड़ी, 24 घंटे पानी सप्लाई का ऐलान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Elections : दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। दिल्लीवासियों को 24 घंटे साफ पानी उपलब्ध कराने का बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे शहर में इस योजना को लागू किया जाएगा।

Delhi Elections : राजेंद्र नगर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू

अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की एक कॉलोनी में 24 घंटे पानी सप्लाई की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी देंगे। इसके लिए प्लांट लगाकर पानी से अमोनिया हटाया जाएगा और ढाई हजार नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।”

केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट्स का दौरा किया, जहां उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए नल से पानी पीकर लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी साफ और सुरक्षित है।

Fatehgarh Sahib में तीन दिवसीय शहीदी समागम कल से शुरू, देश-विदेश से पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं का शुभारंभ

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की शुरुआत भी की।

  • महिला सम्मान योजना: इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसका रजिस्ट्रेशन पूर्वी किदवई नगर से शुरू हो गया है।
  • संजीवनी योजना: 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की योजना का रजिस्ट्रेशन जंगपुरा से शुरू किया गया है।

चुनावी वादों पर जोर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्लीवासियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का यह घोषणापत्र जनता को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

IMD Weather Update : उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश का कहर, हिमाचल के अटन टनल में हजारों गाड़ियां फंसी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago