Explosion in Firecracker Factory
इंडिया न्यूज, ऊना।
Explosion in Firecracker Factory हिमाचल के जिला ऊना (UNA) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि ऊना जिले के टाहलीवाल (tahliwal) की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। जैसे ही फिस्फोट हुआ तो हादसे में छह महिलाएं जिंदा जल गई। इस हादसे में करीब 10 कामगार भी झुलस गए हैं, जोकि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना उपचाराधीन हैं। वहीं विस्फोट की जानकारी जैसे ही मिली तो पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालातों का जायजा लिया। हादसे में घायल हुई एक महिला ने बताया कि जिस समय फैक्टरी में विस्फोट हुआ, उस समय फैक्टरी में लगभग 30-35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जैसे ही फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ तो भगदड़ मच गई।
Read More: Big Accident In Uttarakhand ऐसा क्या हुआ कि 14 बाराती बन गए अकाल मौत का ग्रास
पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा (surekha rana) ने बताया यह फैक्टरी पूरी तरह से अवैध थी। पंचायत की एनओसी के बिना इसका संचालन किया जा रहा था। फैक्टरी में पानी का कनेक्शन भी नहीं लिया गया था। यह फैक्टरी स्वां के बिल्कुल छोर पर थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोग अन्य राज्यों के निवासी हैं।
फिस्फोट के बारे में डीएसपी हरोली अनिल पटियाल (DSP Haroli Anil Patial) का कहना है कि मौके पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है।
Also Read: Z Plus Security आखिर डेरामुखी को क्यों मिली
Also Read: Punjab Haryana High Court Statement पत्नी जीवन नर्क बनाना चाहती है तो पति तलाक का हकदार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…