इंडिया न्यूज, रांची।
Fodder Scam Case बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी पर आखिर आज मंगलवार को फैसला आया है। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने इस केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दोषी ठहराया है। बता दें कि अगर तीन साल से अधिक की सजा होती है तो फिर जमानत नहीं हो पाएगी। बता दें कि लालू प्रसाद को अब तक करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। सजा का ऐलान 21 फरवरी को होगा।
इस चारा घोटाले में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जिसमें पशुओं को फर्जी रूप से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर ढोने की कहानी शामिल है। मामला 1990-92 का है। इस मामले में डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू सहित 99 लोगों को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा है।
Read More: Animal Cruelty in Udaipur घोड़ी को जमीन पर लिटा मोटरसाइकिल चढ़ाकर किया डांस
जांच करने पर यह सामने आया कि 1990-92 के दौरान 2,35,000 में 50 सांडों, 14,4,000 से अधिक में 163 सांड और 65 बछिया खरीदे गए थे। वहीं क्रॉसब्रिड की बछिया और भैंस की खरीद का 84 लाख का भुगतान मुर्रा लाइव स्टॉक दिल्ली के प्रोपराइटर विजय ने किया था। इस घोटाले में एक एजेंसी के आपूर्तिकर्ता संदीप पर भी भेड़ और बकरी के लिए 27,48,000 रुपए भुगतान करने का आरोप है।
Also Read: Coronavirus Update India Today तीसरी लहर अंतिम छोर पर, आज आए 27,409 केस
Also Read: Stock Market Update Now सेंसेक्स 170 अंक ऊपर 56,570 पर पहुंचा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…