Categories: National

Gallantry Award 2022 जानें कितने वीरों को मिलेगा शौर्य पुरस्कार

Gallantry Award 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Gallantry Award 2022: देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस (Republic day) के मौके पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया जाता है। सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार पाने वाले वीरों के नामों की घोषणा कर दी है।

इस बार 939 पुलिस कर्मियों (police personnel) को  गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 189 वीरों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए 88 वीरों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएम) और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) दिया जाएगा। पुलिस मेडल पाने वाले 189 वीरों में से 134 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनके वीरता के कामों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सीआरपीएफ के जवानों को किया जाएगा सम्मानित (Gallantry Award 2022)

छत्तीसगढ़ में उनकी वीरता के लिए 10 वीरों को, दिल्ली के लिए 3, झारखंड के लिए 2, मध्य प्रदेश के लिए 3, महाराष्ट्र के लिए 7, मणिपुर के लिए 1, उत्तर प्रदेश के लिए 1 और ओडिशा में अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले 9 वीरों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सीआरपीएफ के 30 जवानों को भी पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एसएसबी के 3 जवानों भी को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

Also Read : India’s Richest Man Today अडाणी बने भारत के सबसे धनी व्यक्ति

दो टीमें मोटरसाइकिल पर करतब दिखाएंगी Gallantry Award

गणतंत्र दिवस परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। परेड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक पुरुष टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला टीम मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया, परेड कमांडर होंगे और मेजर जनरल आलोक काकर, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया, परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे। परेड के दौरान विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक राजपथ पर मार्च किया जाएगा।

939 वीरों को मिलेगा शौर्य पुरस्कार

वीरता के लिए पुलिस मेडल (पीएमजी) 189
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएम) 88
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) 662

Also Read: Haryana Government Big Decision 1 फरवरी से खुलेंगे 11वीं-12वीं के स्कूल

Also Read: Big Decision of Government हरियाणा में 278 में से 87 मामले वापस लिए

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago