इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Silver Price Today News भारतीय घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर जारी आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत में 0.21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद सोने की कीमत 48,023 रुपए हो गई है। वहीं चांदी की कीमत में जबरदस्त 1.15 फीसदी का उछाल आया है। इसी के साथ चांदी (Silver) का कीमत 61,549 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना (Gold) खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसके हॉलमार्क देखकर ही लेना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
Read Also: Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो
Also Read: Weather Forecast Today आज तेज धूप खिली, 9 को फिर बारिश के आसार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…