street dogs
India News Haryana (इंडिया न्यूज),Earthquake: आज तड़के सुबह करीब 5:36 पर पूरा दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटकों से काँप उठा। वैसे तो भूकंप का आना एक आम बात है लेकिन आज सुबह जिस तरह भूकंप काया वो बेहद ही भयंकर और डरा देने वाला था। वहीँ आज कल भारत के कई इलाकों में भूकंप की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले कुछ सालों से भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हैरान और परेशान कर देने वाली बात ये है कि भूकंप की ऐसी घटनाओं के कारण ही दुनियाभर के कई देशों में लोगों कीमौत भी हो जाती है। ये एक ऐसी घटना है जिसका कोई समय नहीं और ये अचानक हो जाती है।
केवल कुछ ही सेकेंड में ये सब कुछ बर्बाद कर सकता है। भूकंप आने से पहले इस घटना का पता लगाना असंभव है। वहीँ अभी तक कोई ऐसा यंत्र नहीं बना जिससे भूकंप का पहले ही पता लग सके। लेकिन एक चौंकाने वाली बात आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे। ये बात आप शायद ही जानते होंगे कि भूकंप आने से पहले कई जानवरों को इसका पता लग जाता है। उन्हें पहले ही इस बात का आभास हो जाता है कि भूकंप आने वाला है और वो चिल्लाने लगते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, जापान एक ऐसा देश है जहाँ भूकंप सबसे ज्यादा आता है और यहाँ के लोग इससे अच्छे से वाकिफ हैं। ये सबसे बड़ी समस्या है कि भूकंप का अनुमान पहले से नहीं लगाया जा सकता। लेकिन, धरती पर पाए जाने वाले कई जानवर भूकंप का पहले से ही अनुमान लगालेते हैं।भूकंप आने से कुछ देर पहले ही धरती पर मौजूद कुत्ते, बिल्ली, मेढक, मछलियां और सांपों को झटकों की आहात हो जाती है। पहले भी कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हो चूका है कि इन जानवरों को कुछ सेकेंड पहले ही भूकंप का एहसास हो जाता है और इस वजह से उनकी गतिविधियों में भी बदलाव आने लगता है। ऐसे में जानवर या तो चिल्लाने लगते हैं या अजीब हरकतें करने लगते हैं।
Haryana Earthquake : प्रदेश में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5 जिलों में असर, लोग घरों से निकले बाहर
जानकारी के मुताबिक, जानवर अपने रहने की जगहों से, पक्षी अपने घोसलों से और पालतू जानवर अपने बाड़ों से बाहर निकल आते हैं। और ऐसे में जानवरों को बेचैनी महसूस होने लगती है। लेकिन , रिसर्च का समय और ऑब्जर्वेशन काफी सीमित रहते हैं इसीलिए कई वैज्ञानिक इस बात पर 100 % सहमत भी नहीं होते हैं। वहीं, आपको बता दें कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि जानवरों को पहले से ही भूकंप की आहात हो जाती है।
Haryana News: हरियाणा में हुआ भयंकर हादसा, नहर में जा गिरी स्कूल बस, बुरा हुआ अंजाम
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…