मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर आदमी
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
India’s Richest Man Today पिछले दो दिनों से भारतीय शेयर बाजार में मंदी साफ देखी जा रही है, जिस कारण रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट है। इसका असर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) की कमाई में काफी पड़ा है और आज (25 जनवरी, 2022) गौतम अडाणी (gautam adani) कमाई के मामले में उनसे आगे निकल गए। अब अडाणी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा के अनुसार गौतम अडाणी की वेल्थ 90 अरब डॉलर यानि 6.72 लाख करोड़ रुपए है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 89.8 अरब डॉलर (6.71 लाख करोड़ रुपए) है। इस डेटा की बात की जाए तो अब कमाई के मामले में अडाणी का दुनिया में 11वां नंबर है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 155 रुपए की गिरावट आई है। रिलायंस के शेयर 2.29% गिरकर 2323.05 रुपए पर ट्रेंड हो रहे हैं। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस के शेयरों में 200 रुपए की गिरावट है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर (52,000 करोड़ रुपए) की गिरावट आई है।
अडाणी ग्रुप की 6 कंपनी भारतीय शेयर बाजार में हैं। इस साल जनवरी में ही इन सभी कंपनियों में 45 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला। इसके अतिरिक्त अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पावर में भी निवेशकों को भी कम समय में ज्यादा रिटर्न मिला है।
Also Read: Haryana Government Big Decision 1 फरवरी से खुलेंगे 11वीं-12वीं के स्कूल
Also Read: Big Decision of Government हरियाणा में 278 में से 87 मामले वापस लिए
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…