कर्नाटक में एक स्कूल ने ऐसा क्या फरमान दे दिया कि हो गया चहुंओर विरोध
इंडिया न्यूज, बेंगलुरु।
कर्नाटक (कर्नाटक स्कूला का विरोधाभासी फरमान न्यूज) में हिजाब का मामला पूरी तरह से थमा नहीं था कि अब बाइबिल पर विवाद शुरू हो गया है। बता दें कि बेंगलुरु का एक क्लेरेंस हाई स्कूल है जिसके प्रबंधन ने एक फरमान जारी किया है और कहा कि स्कूल में बच्चों को बाइबिल लाना अनिवार्य होगा। वहीं जैसे ही फरमान जारी किया गया तो हिंदू संगठनों ने इसका जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के क्लेरेंस हाई स्कूल प्रशासन ने बच्चों के अभिभावकों से एक फॉर्म पर लिखवाया है कि वे अपने बच्चों को बाइबिल स्कूल लाने पर विरोध नहीं जताएंगे। इस बारे में हिंदू जनजागृति समिति के राज्य प्रवक्ता मोहन गौड़ा का कहना है कि स्कूल गैर-इसाई छात्रों को बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
ज्ञात रहे इसी वर्ष कर्नाटक में हिजाब पर विवाद शुरू हुआ था। उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में बैठने से रोक दिया था। जिसका कारण कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी बताया था। वर्तमान में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…