Categories: National

Latest Share bazar News लाल निशान पर बंद हुई शेयर मार्कीट

Latest Share bazar News

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Latest Share bazar News सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में भारी उथल-पुथल रही। क्लोजिंग बैल बजने तक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी में दिनभर की तेजी कायम न रह सकी और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में आ गए। आज शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 59 अंक गिरकर 57,832 बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक फिसलकर 17,276 पर बंद हुआ।

404 अंक नीचे खुला था सेंसेक्स

इससे पहले आज सुबह बाजार लाल निशान में ही खुला था। सेंसेक्स 404 अंक नीचे 57,488 पर खुला था। दिन में इसने 58,175 का ऊपरी और 57,488 का निचला स्तर बनाया। वहीं निफ्टी 17,236 पर खुला था और 17,219 का निचला तथा 17,380 का ऊपरी स्तर बनाया। दोपहर के बाद दोबारा सेलिंग प्रेशर बढ़ने लगा इसके कारण दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के 17, निफ्टी के 32 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के आज 30 में से 13 शेयर बढ़त में और 17 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, SBI, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डी रहे। इनके अलावा HDFC Bank, सनफार्मा, टाटा स्टील मारुति और अन्य रहे। वहीं निफ्टी के 50 में से 17 शेयर बढ़त में और 32 गिरावट में बंद हुए हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में कोल इंडिया, एसबीआई लाइफ, बजाज आटो, एचडीएफसी रहे। गिरने वालों में ओएनजीसी, डिवीज लैब, सिप्ला और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे।

Also Read: Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को किया तलब

Read More: Anganwadi Workers and Helpers Honorarium हरियाणा में मनोहर राज में दोगुना हुआ मानदेय

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago