इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
North India Weather उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी रही है जिस कारण लोगों का ठंड से जन जीवन काफी अस्त-व्यस्त रहा है, लेकिन आज राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ है और तेज धूप खिली हुई है। यहां 2 दिन से दोपहर में कुछ गर्मी रही है, लेकिन मौसम फिलहाल सर्द है। वहीं भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी रह सकता है। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके ठंडे होते जा रहे हैं। आईएमडी ने अगले चार दिनों तक ठंड से छुटकारे की भविष्यवाणी की है। सर्द मौसम के अगले 4 दिनों तक बने रहने की संभावना है।
दिल्ली में कल करीब 20 दिन बाद धूप निकली। राजधानी का अधिकतम तामपान इस दौरान 20.6 और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम को फिर ठिठुरन बढ़ गई। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 रहा। मौसम विभाग का कहना है कि (IMD) अगले हफ्ते दो से से चार फरवरी के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व यूपी सहित उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश (rain) के आसार हैं।
जानें कहता है स्काईमेट (Weather Update)
स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है और इसके प्रभाव से असर से पहाड़ी राज्यों में फिर हिमपात व मैदानी राज्यों में बारिश संभावना बन रही है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने यह जानकारी दी। इस बारिश से पहले जैसी ठंड नहीं होगी।
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, असम, सिक्किम मिजोरम व त्रिपुरा आदि में चार और पांच फरवरी को फिर हल्की बारिश (rain) और ओलावृष्टि (hailstorm) की संभावना जताई है। आज के बाद उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में शीतलहर (cold wave) और कोल्ड डे (cold day) की स्थिति कम होने के आसार हैं। दो से चार फरवरी तक उत्तर पश्चिम, पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी।
Also Read: Covid 19 Today Update देश में 2,35,532 कोरोना संक्रमित, 871 मरीजों की मौत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…